रणबीर कपूर की फिल्म रामायण में मंदोदरी बनीं काजल अग्रवाल का शाही लुक चर्चा में है। एक्ट्रेस ने सेट से अनदेखी तस्वीरें शेयर कर फिल्म का हिस्सा बनने पर खुशी जताई और अपने किरदार को लेकर दिल की बात कही।
नितेश तिवारी की रामायण में काजल अग्रवाल ने रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभाया है। उनका शाही अंदाज फैंस का ध्यान खींच रहा है।
रामायण में काजल का स्क्रीन टाइम भले ही कम रहा हो, लेकिन मंदोदरी के रूप में उनकी खूबसूरती और शानदार लुक की खूब तारीफ हो रही है।
काजल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट की खास तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इस भव्य फिल्म का हिस्सा बनने को अपने लिए गर्व की बात बताया।
काजल ने डायरेक्टर नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा का आभार जताया। उन्होंने रामायण को भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी पहल बताया।
काजल का मानना है कि किसी किरदार की अहमियत उसके स्क्रीन टाइम से तय नहीं होती। उनके लिए इस ऐतिहासिक और आस्था से जुड़ी कहानी का हिस्सा बनना ही खास है।
पहले पार्ट में काजल के कम सीन होने के बाद अब दूसरे पार्ट में उनका किरदार बढ़ने की उम्मीद है। रामायण पार्ट 2 के दिवाली 2028 में आने की चर्चा है, हालांकि ज्यादा स्क्रीन टाइम की पुष्टि नहीं हुई है।