एक्ट्रेस निकिता दत्ता अपने खूबसूरत साड़ी लुक्स से फैंस का दिल जीत रही हैं। शादी और फेस्टिव सीजन में आप भी उनके इन स्टाइलिश लुक्स से फैशन टिप्स ले सकती हैं।
एक्ट्रेस निकिता दत्ता वेस्टर्न आउटफिट के साथ साड़ी में भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। उनके स्टाइलिश साड़ी लुक्स वेडिंग सीजन के लिए शानदार हैं।
शादी या किसी खास फंक्शन में निकिता की तरह सिंपल साड़ी को स्टाइलिश अंदाज में पहन सकती हैं। यह लुक आपको खूबसूरत और एलिगेंट दिखाएगा।
निकिता की पर्ल व्हाइट साड़ी वेडिंग सीजन के लिए शानदार विकल्प है। मैचिंग ईयररिंग्स और खूबसूरत ब्रेसलेट के साथ आप भी यह लुक अपना सकती हैं।
शादी, संगीत या प्री-वेडिंग फंक्शन में हल्की ग्लिटर साड़ी पहन सकती हैं। निकिता की तरह इसे स्टाइल करके आप भीड़ में अलग नजर आ सकती हैं।
हल्के रंग पसंद करने वाली लड़कियों के लिए लैवेंडर और पीच साड़ी अच्छा विकल्प है। निकिता का यह साड़ी स्टाइल फेस्टिव और वेडिंग फंक्शन में खूब जंचेगा।
निकिता दत्ता फेमिना मिस इंडिया 2012 की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। उन्होंने लेकर हम दीवाना दिल से बॉलीवुड और ड्रीम गर्ल से टीवी की दुनिया में पहचान बनाई।