दुबई में एक लग्जरी प्रोजेक्ट के लॉन्च के दौरान शाह रुख खान ने अपने घर का मजेदार राज खोला। करण जौहर के सवाल पर किंग खान ने बताया कि घर में आखिर किसकी चलती है।
11 नवंबर को दुबई में शाह रुख खान और गौरी खान एक लग्जरी प्रोजेक्ट के लॉन्च पर पहुंचे। दोनों का स्टाइलिश अंदाज चर्चा में रहा।
शाह रुख और गौरी ने ब्लैक आउटफिट के साथ पाटेक फिलिप की लग्जरी घड़ियां पहनी थीं। दोनों घड़ियों की कुल अनुमानित कीमत करीब 7.30 करोड़ रुपये बताई गई।
दुबई मैरीटाइम सिटी में शाह रुख के नाम पर लग्जरी वॉटरफ्रंट टावर लॉन्च हुआ। इसके पेंटहाउस की डिजाइनिंग में गौरी खान की अहम भूमिका रही।
इवेंट होस्ट कर रहे करण जौहर ने शाह रुख से पूछा कि ऐसा कौन सा काम है, जिसे करने की उन्हें अपने ही घर में इजाजत नहीं है।
शाह रुख ने मजाकिया अंदाज में बताया कि गौरी के डिजाइन किए घर को लेकर वह और उनके बच्चे कोई राय नहीं दे सकते। उनका जवाब सुनकर माहौल खुशनुमा हो गया।
शाह रुख जल्द ही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म किंग में नजर आएंगे। इसमें सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन समेत कई सितारे शामिल हैं।