गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं। फिल्म रूपा के प्रमोशनल फोटोशूट में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।
फिल्म रूपा के फोटोशूट से गोविंदा और कोमल रानी की नई तस्वीरें सामने आई हैं। दोनों रोमांटिक अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं।
कोमल रानी ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म रूपा की खूबसूरत झलकियां शेयर की हैं। तस्वीरें सामने आते ही दोनों की केमिस्ट्री चर्चा में आ गई।
लैवेंडर साड़ी में कोमल रानी बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं व्हाइट ब्लेजर और ब्लैक पैंट में गोविंदा का स्टाइलिश लुक फैंस को पसंद आ रहा है।
गोविंदा और कोमल रानी के कथित रिश्ते को लेकर पहले भी अफवाहें सामने आई थीं। अब नई तस्वीरों के बाद सोशल मीडिया पर फिर चर्चा शुरू हो गई है।
गोविंदा की फिल्म रूपा एक महिला प्रधान सस्पेंस ड्रामा है, जिसमें कॉमेडी का तड़का भी मिलेगा। खास बात यह है कि गोविंदा खुद इस फिल्म के निर्माता हैं।
साल 2019 में रंगीला राजा के बाद गोविंदा अब रूपा से वापसी की तैयारी में हैं। कोमल रानी के साथ उनकी जोड़ी को लेकर फैंस में उत्सुकता है।