सोनम कपूर ने पहनी 90 साल पुरानी पेंटिंग से प्रेरित साड़ी, जैकेट के साथ दिखा रॉयल लुक

सोनम कपूर ने 1936 की ऐतिहासिक पेंटिंग से प्रेरित साड़ी पहनकर सबका ध्यान खींच लिया। वेलवेट जैकेट और कीमती गहनों ने उनके लुक को खास बना दिया।

सोनम कपूर का अनोखा साड़ी लुक

सोनम कपूर एक बार फिर अपने फैशन को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने करीब 90 साल पुरानी पेंटिंग से प्रेरित साड़ी पहनकर शानदार अंदाज दिखाया।

1936 की पेंटिंग से मिली प्रेरणा

सोनम की साड़ी मशहूर चित्रकार अमृता शेर-गिल की 1936 की पेंटिंग से प्रेरित है। इसमें राजकुमारी सुमैर अपजीत सिंह को हरी फूलों वाली साड़ी में दिखाया गया था।

अनामिका खन्ना ने तैयार की साड़ी

फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना ने सोनम के लिए इस ऐतिहासिक लुक को रीक्रिएट किया। प्योर शिफॉन साड़ी पर हरे रंग के शेड्स हाथ से पेंट किए गए हैं।

वेलवेट जैकेट ने बढ़ाया स्टाइल

सोनम ने साड़ी के साथ सिल्क वेलवेट का स्ट्रक्चर्ड कोट पहना। कोट पर खूबसूरत जरदोजी वर्क ने उनके लुक में रॉयल और मॉडर्न टच जोड़ा।

कीमती गहनों ने खींचा ध्यान

सोनम ने अपने लुक को पोलकी नेकपीस और पन्ने वाले ईयर कफ्स से पूरा किया। नेकपीस में लगे करीब 400 कैरेट के पन्नों ने इसकी खूबसूरती बढ़ाई।

90 साल पुराना फैशन फिर लौटा

सोनम कपूर ने ऐतिहासिक भारतीय फैशन को नए अंदाज में पेश किया। उनकी साड़ी और जैकेट का कॉम्बिनेशन ट्रेडिशनल और वेस्टर्न स्टाइल का खूबसूरत मेल दिखाता है।

Next Story