श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्म ईठा के प्रमोशन के लिए केबीसी 18 के सेट पर पहुंचीं। बिग बी के साथ उनकी मजेदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।
श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी बायोग्राफिकल फिल्म ईठा का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इसी सिलसिले में वह केबीसी 18 के सेट पर पहुंचीं।
कौन बनेगा करोड़पति में श्रद्धा कपूर अपने को-स्टार रणदीप हुड्डा के साथ नजर आएंगी। दोनों ने शो के सेट के बाहर तस्वीरें भी खिंचवाईं।
श्रद्धा ने अमिताभ बच्चन के साथ एक खास सेल्फी शेयर की है। तस्वीर में बिग बी नीले रंग के आउटफिट में मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
श्रद्धा कपूर ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, कुछ कहा आपने? फैंस अब इस खास एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं।
ऑरेंज साड़ी, हैवी ज्वेलरी और खुले बालों में श्रद्धा कपूर का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला। एक्ट्रेस के इस अंदाज ने भी ध्यान खींचा।
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ईठा 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। श्रद्धा इसमें लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभाएंगी।