एनिमेशन में भारत की नई क्रांति! महाअवतार नरसिम्हा का ट्रेलर वायरल हो रहा है। दमदार कहानी, प्राचीन आस्था और मॉडर्न विज़ुअल्स के साथ ये फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।
जहां रामायण 2026 में रिलीज़ होगी, वहीं 'महाअवतार नरसिम्हा' इस जुलाई सिनेमाघरों में आ रही है।
हिरण्यकश्यप, प्रह्लाद और विष्णु के नरसिम्हा अवतार को जबरदस्त एनिमेशन में दिखाया गया है।
फिल्म के VFX इतने जबरदस्त हैं कि डिज़्नी-मार्वल को टक्कर दे सकते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी फिल्म का पोस्टर शेयर कर ट्रेलर की तारीफ की है।
हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में 25 जुलाई को बड़े पर्दे पर आएगी।
एनिमेशन के साथ पौराणिक भक्ति की ये कहानी देखने लायक होगी या नहीं? फैसला आपके टिकट पर होगा