अवॉर्ड शो में दिलीप जोशी से जब पूछा गया वेट लॉस का सीक्रेट, तो जेठालाल के जवाब ने सबको चौंका दिया. जानिए क्या है पूरा किस्सा!
दिलीप जोशी हाल ही में एक अवॉर्ड नाइट में पहुंचे, जहां उनकी फिटनेस ने सबका ध्यान खींचा.
रेड कार्पेट पर जब रिपोर्टर्स ने उनके वेट लॉस को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने हंसकर मजेदार जवाब दे दिया.
दिलीप जोशी बोले- अरे भाई, वेट लॉस तो 1992 में किया था. अब अचानक सोशल मीडिया पर कैसे ट्रेंड कर गया, पता नहीं.
दरअसल, साल 1992 में दिलीप ने वॉकिंग और हेल्दी रूटीन से 16 किलो वजन कम किया था.
पुराना बयान फिर से वायरल हो गया है और फैंस उनकी फिटनेस को लेकर हैरान हैं.
टीवी शो तारक मेहता में जेठालाल का रोल निभाकर दिलीप जोशी ने घर-घर में खास जगह बना ली है.