फिर से सिनेमाघरों में लौटेगा रांझणा, बदले क्लाइमैक्स के साथ मचाएगा तहलका

2013 की सुपरहिट फिल्म रांझणा एक बार फिर थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है. सोनम कपूर और धनुष की इस इमोशनल लव स्टोरी को नए ट्विस्ट के साथ पेश किया जाएगा, जानिए क्या है री-रिलीज की बड़ी बात।

धनुष-सोनम की रांझणा की वापसी

1 अगस्त को बड़े पर्दे पर दोबारा रिलीज होगी रांझणा, रोमांस और इमोशन से भरपूर इस फिल्म को लेकर फैंस फिर से हो गए हैं एक्साइटेड।

अब हैप्पी एंडिंग वाला रांझणा

इस बार फिल्म के क्लाइमैक्स को एआई की मदद से बदला गया है. कुंदन की ट्रैजिक मौत की बजाय अब होगी एक पॉजिटिव एंडिंग।

डायरेक्टर आनंद राय ने जताई नाराजगी

आनंद एल राय ने कहा कि क्लाइमैक्स में बदलाव पर उनसे कोई राय नहीं ली गई, लेकिन फिर भी फिल्म की री-रिलीज पर उन्हें गर्व है।

30 करोड़ के बजट से 93 करोड़ की कमाई

रांझणा ने बॉक्स ऑफिस पर 93.97 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था, फिल्म को ऑडियंस ने खूब सराहा था।

ए आर रहमान के गानों ने लूटा दिल

तुम तक, बनारसिया और पिया मिलेंगे जैसे गाने आज भी फैंस की प्लेलिस्ट में टॉप पर हैं. ए आर रहमान की म्यूजिक ने फिल्म में जान भर दी थी।

एकतरफा प्यार की दिल छूने वाली कहानी

कुंदन और जोया की अधूरी मोहब्बत ने लोगों की आंखें नम कर दी थीं, अब देखना होगा कि नया क्लाइमैक्स दर्शकों को कितना पसंद आता है।

Next Story