तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया अब अपने रिश्ते को छुपा नहीं रहे। सोशल मीडिया हो या एयरपोर्ट, हर जगह दोनों का प्यार साफ नजर आ रहा है।
दोनों को एक साथ एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां वे एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए और कपल वाइब्स दिए।
तारा ने एपी ढिल्लों संग फोटोज शेयर कीं, लेकिन वीर के कमेंट ने सबका ध्यान खींचा।
वीर ने लिखा माई, जवाब में तारा ने लिखा माइन। इन दो शब्दों ने रिलेशनशिप की पुष्टि कर दी।
यूजर्स ने कहा- उन्हें आखिरकार वो मिला जो वो डिजर्व करती हैं। दोनों को साथ देख खुशी जताई।
हालांकि दोनों ने मीडिया के सामने अब तक कुछ नहीं कहा है, लेकिन फोटोज और कमेंट्स सब कुछ कह रहे हैं।
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया की जोड़ी बन गई है चर्चा का विषय, फैंस अब इनकी जोड़ी को कर रहे हैं सेलिब्रेट।