ना महंगे प्रोडक्ट, ना मेकअप का झंझट, फिर भी Sai Pallavi का चेहरा हर वक्त चमकता क्यों है? जानिए उनकी खूबसूरती का राज।
Sai Pallavi फिल्मों में भी बिना मेकअप नजर आती हैं। वो सिर्फ काजल, बिंदी और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती हैं।
Sai Pallavi ताजे फल, सब्जियां और नट्स अपनी डायट में शामिल करती हैं, जो उनके अंदर से चमक लाते हैं।
वो दिनभर खूब सारा पानी पीती हैं ताकि उनकी स्किन डिहाइड्रेट न हो और नेचुरल ग्लो बना रहे।
फिटनेस को लेकर वो बेहद सजग हैं। नियमित एक्सरसाइज उनकी स्किन और हेल्थ दोनों को बेहतर रखती है।
वो केवल नैचुरल प्रोडक्ट्स यूज करती हैं। शैंपू और साबुन में भी कोई केमिकल नहीं होता।