नेटफ्लिक्स पर आई Mandala Murders सीरीज ने दर्शकों को चौंका दिया है. रहस्य, थ्रिल और दमदार एक्टिंग से भरपूर ये सीरीज वाकई कुछ नया दिखाती है.
Mandala की रहस्यमयी दुनिया यह कहानी चरणदासपुर की है जहां बाबा एक वरदान देता है, लेकिन उसकी कीमत चुकानी पड़ती है अंगूठा देकर.
कातिल कौन और क्यों? हर हत्या एक खास ढंग से होती है और ये सब जुड़ा है एक रहस्यमयी मंडल से, जो सबका दिमाग घुमा देता है.
ग्लैम से हटकर सख्त ऑफिसर बनीं वाणी कपूर ने अपने पहले ओटीटी रोल में शानदार काम किया है और अपने पुराने सारे किरदारों से अलग नजर आती हैं.
गुल्लक से मंडल तक का सफर वैभव राज गुप्ता ने इस सीरीज में शानदार परफॉर्मेंस दी है और सुरवीन चावला ने अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से ध्यान खींचा है.
मनन रावत और गोपी पुथरन का मास्टरपीस स्क्रिप्ट, कैमरा वर्क और ट्रीटमेंट सब कुछ इस सीरीज को अलग बनाते हैं, हर सीन का एक मकसद है.
थ्रिल, कहानी और परफॉर्मेंस का धमाका 8 एपिसोड की ये सीरीज एक पल के लिए भी बोर नहीं करती, बल्कि आपको एक नई दुनिया में ले जाती है जो बेहद चौंकाने वाली है.