कृति सेनन के बर्थडे पर उनके बॉयफ्रेंड कबीर बहिया ने जो पोस्ट डाला, उसने सबका ध्यान खींचा। लेकिन क्या आप जानते हैं वो कितने अमीर हैं?
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का नाम बिजनेसमैन कबीर बहिया से जुड़ रहा है। दोनों अक्सर साथ स्पॉट किए जाते हैं।
कबीर बहिया वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म लिमिटेड के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जो एविएशन इंडस्ट्री में काम करती है।
कबीर के पिता कुलजिंदर बहिया ब्रिटेन की मशहूर ट्रैवल एजेंसी साउथॉल ट्रैवल के मालिक हैं। कबीर का ताल्लुक एक बेहद रईस परिवार से है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कबीर बहिया के परिवार की कुल संपत्ति करीब 4000 करोड़ रुपये है। ये आंकड़ा किसी को भी चौंका सकता है।
कबीर एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या जैसे क्रिकेटर्स के करीबी हैं। कृति और कबीर ने पिछले साल क्रिसमस भी धोनी के साथ सेलिब्रेट किया था।
कृति सेनन जल्द ही फिल्म तेरे इश्क में में नजर आएंगी और उन्होंने डॉन 3 में कियारा को रिप्लेस कर दिया है। अब वो रणवीर सिंह के साथ दिखेंगी।