टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था। जानिए कैसे पालक का सूप पीकर उन्होंने खुद को बदला।
रुबीना ने खुलासा किया कि करियर के पहले शो में उनके लुक्स को लेकर सेट पर सबके सामने चिल्लाया गया।
इस अपमान के बाद रुबीना ने फैसला किया कि वो खुद को पूरी तरह बदलेंगी और साइज जीरो हासिल करेंगी।
साइज जीरो बनने के लिए रुबीना ने एक साल तक सिर्फ उबला पालक का सूप पिया, जिससे वो काफी कमजोर हो गईं।
रुबीना पतली तो हो गईं, लेकिन एनर्जी की कमी ने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया कि ऐसा कदम क्यों उठाया।
रुबीना हाल ही में कुकिंग शो लाफ्टर शेफ्स 2 में नजर आईं, जो फिनाले तक चर्चा में रहा।
आज रुबीना दो बेटियों की मां हैं लेकिन फिटनेस और कॉन्फिडेंस में किसी से कम नहीं, वो असली बॉस लेडी हैं।