17 साल पूरे कर चुके शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की चमक के पीछे छुपा है अंधेरा? एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने प्रोड्यूसर असित मोदी पर लगाए गंभीर आरोप।
'तारक मेहता' ने कॉमेडी में बनाई पहचान, पर शो के पीछे की कहानियां अब कर रही हैं परेशान।
मिसेज सोढ़ी का रोल निभा चुकीं जेनिफर ने बताया कि असित मोदी ने उन्हें कई बार असहज किया।
जेनिफर के मुताबिक, असित मोदी ने कहा था कि ऐसा लगता है कि तुम्हें पकड़कर किस कर लूं।
सिंगापुर ट्रिप में असित मोदी ने रात में व्हिस्की पीने के लिए अपने कमरे में बुलाया था।
जेनिफर ने बताया कि मुनमुन दत्ता ने असित मोदी को डांटा और कहा कि उसे बार-बार परेशान मत करो।
शो छोड़ चुकी जेनिफर अब चाहती हैं कि उन्हें न्याय मिले और सच्चाई सबके सामने आए।