अक्षय बनेंगे खूंखार विलेन, सैफ से होगी भिड़ंत

17 साल बाद एक साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान। दोनों भिड़ेंगे एक ब्लॉकबस्टर फिल्म के रीमेक में, जो 2016 में मचा चुकी है तहलका। जानिए इस थ्रिलर की पूरी कहानी।

अक्षय-सैफ की जोड़ी फिर साथ

फिल्म हैवान में 17 साल बाद दिखेगी अक्षय और सैफ की टक्कर, इस बार विलेन बनेंगे अक्षय।

ब्लॉकबस्टर ओप्पम का रीमेक है हैवान

प्रियदर्शन की सुपरहिट मलयालम फिल्म ओप्पम के हिंदी रीमेक में बदल रही है कहानी।

सैफ निभाएंगे ब्लाइंड हीरो का रोल

सैफ अली खान मोहनलाल का रोल निभाएंगे, जो एक नेत्रहीन केयरटेकर होता है और कलारीपयट्टू में माहिर है।

अक्षय बनेंगे सीरियल किलर

अक्षय कुमार निभाएंगे खतरनाक विलेन का किरदार, जो एक सीरियल किलर की तरह सस्पेंस बनाए रखेगा।

ओप्पम ने कमाए थे 60 करोड़ से ज्यादा

साल 2016 की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे, बजट सिर्फ 7 करोड़ था।

अगस्त से होगी शूटिंग शुरू

23 अगस्त से कोच्चि में शूटिंग होगी शुरू, सैफ ले रहे हैं स्पेशल ट्रेनिंग और अक्षय हैं पहले से मार्शल आर्ट एक्सपर्ट।

Next Story