क्या आप जानते हैं कि अमिताभ बच्चन, रजनीकांत और कमल हासन सिर्फ एक ही फिल्म में साथ नजर आए थे? वो फिल्म 1985 में आई थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। चलिए जानते हैं उस खास फिल्म की कहानी।
1985 में रिलीज हुई ‘गिरफ्तार’ ने एक साथ लाए बॉलीवुड और साउथ के तीन दिग्गज कलाकार।
फिल्म में बिग बी और कमल हासन ने भाइयों की भूमिका निभाई और अपनी दमदार केमिस्ट्री से दिल जीत लिया।
रजनीकांत ने निभाया इंस्पेक्टर हुसैन का रोल, जिनके अधिकतर सीन अमिताभ के साथ थे।
‘गिरफ्तार’ 1985 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनी और जबरदस्त कमाई की।
अलग-अलग इंडस्ट्री और बिजी शेड्यूल की वजह से ये तिकड़ी दोबारा साथ नहीं आ सकी।
एक ही फिल्म में तीनों दिग्गजों का साथ आना आज भी सिनेमा प्रेमियों के लिए खास है।