सारा अली खान के रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्जुन प्रताप बाजवा कौन हैं?

गुरुद्वारे में सारा अली खान के साथ स्पॉट होने के बाद अर्जुन प्रताप बाजवा सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। आइए जानते हैं कौन हैं ये मिस्ट्री मैन।

अर्जुन प्रताप बाजवा का नाम चर्चा में

सारा के साथ वायरल हुए वीडियो के बाद अर्जुन को लेकर फैंस में बढ़ी जिज्ञासा — कौन हैं ये शख्स?

पॉलिटिकल फैमिली से ताल्लुक

अर्जुन के पिता फतेह जंग सिंह बाजवा एक सीनियर बीजेपी नेता हैं और परिवार पंजाब की राजनीति में सक्रिय है।

एक्टिंग और मॉडलिंग में रुचि

राजनीति से दूर, अर्जुन को एक्टिंग का शौक है। उन्होंने 'सिंह इज़ ब्लिंग' जैसी फिल्मों में असिस्टेंट के तौर पर काम किया है।

पढ़ाई और फिटनेस दोनों में आगे

अर्जुन ने एग्रीकल्चर में डिग्री ली है और वो एक ट्रेन्ड MMA फाइटर भी हैं। साथ ही बैंड ऑफ महाराजाज से भी जुड़े हुए हैं।

लग्जरी लाइफस्टाइल के हैं दीवाने

सोशल मीडिया पर उनकी रॉयल लाइफस्टाइल साफ झलकती है। फैमिली बैकग्राउंड और मॉडलिंग से भी है अच्छी कमाई।

सारा और अर्जुन का कनेक्शन

पहले केदारनाथ, फिर कैफे और अब गुरुद्वारे में साथ नजर आने के बाद दोनों के रिलेशन की अटकलें और तेज हो गई हैं।

Next Story