लिव इन रिलेशनशिप पर अनिरुद्धाचार्य के विवादित बयान से मचा बवाल। एक्स आर्मी ऑफिसर और दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने दी तीखी प्रतिक्रिया।
लिव इन में रहने वाली लड़कियों को लेकर कथावाचक ने किया आपत्तिजनक कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा तूफान
दिशा पाटनी की बहन खुशबू बोलीं, अगर ये मेरे सामने होता तो मैं इसे दिखा देती असली मतलब
खुशबू ने कहा ऐसे बदजुबान और नफरत फैलाने वाले व्यक्ति समाज के लिए खतरा हैं, लोग इनका समर्थन बंद करें
खुशबू ने सवाल उठाया कि सिर्फ लड़कियों पर क्यों निशाना साधा, लिव इन में लड़के भी शामिल होते हैं
उन्होंने कहा शादी से पहले लिव इन कोई अपराध नहीं, ऐसे बयानों से महिलाओं की छवि खराब होती है
एक्स आर्मी ऑफिसर, फिटनेस ट्रेनर और स्प्रिचुअल हीलर, खुशबू ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों की खुलकर बात की है