रामायण फिल्म में कौशल्या का रोल निभा रहीं इंदिरा कृष्णन ने आज के इंफ्लुएंसर्स पर कड़ा बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा और क्यों उनके बयान पर हो रही है चर्चा।
रामायण फिल्म में इंदिरा कृष्णन निभा रही हैं राम की मां कौशल्या का किरदार, जिसे लेकर फैंस में है उत्साह।
इंदिरा का कहना है कि सिर्फ सोशल मीडिया फॉलोअर्स से कोई एक्टर नहीं बन सकता, एक्टिंग के लिए हुनर चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर आपमें स्किल नहीं है तो फॉलोअर्स की गिनती से कुछ नहीं होगा, पर्दे पर काम ही बोलता है।
इंदिरा मानती हैं कि इंफ्लुएंसर्स को अपने ही फील्ड में रहना चाहिए, एक्टिंग एक अलग कला है जिसे सीखना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि फिल्मों में वर्कशॉप होती है लेकिन टीवी में कम ट्रेनिंग मिलती है, इसलिए स्किल का होना और भी जरूरी हो जाता है।
इंदिरा खुद कई हिट शोज और फिल्मों में काम कर चुकी हैं, उनके मुताबिक आज की कास्टिंग में क्वालिटी से ज्यादा लुक्स को तवज्जो दी जाती है।