अनपढ़ से सुपरस्टार कॉमेडियन तक: सुदेश लहरी की ज़िंदगी का सफर

जो कभी स्कूल भी नहीं जा सके, आज उन्हीं सुदेश लहरी के पास हैं करोड़ों की संपत्ति और नाम दुनियाभर में। जानिए उनके संघर्ष से सफलता तक की कहानी।

बचपन में नहीं थे स्कूल जाने के पैसे

सुदेश लहरी का बचपन बेहद गरीबी में बीता। हालात ऐसे थे कि स्कूल की फीस भरना भी नामुमकिन था।

न कभी स्कूल देखा, नर्सरी भी नहीं

सुदेश ने बताया कि वो कभी स्कूल के अंदर तक नहीं गए। पढ़ नहीं सकते थे, लेकिन याद करने की ताकत से सब संभाल लिया।

17 की उम्र में शादी, हालात थे बुरे

सुदेश ने सिर्फ 17 साल की उम्र में शादी कर ली थी। पत्नी 15 साल की थीं। तब न कोई योजना थी, न पैसा।

छोटे कामों से शुरू की जिंदगी

दुकानों पर काम किया, मैकेनिक बने, लेकिन मन में था सिर्फ एक सपना—एक्टर बनना है।

आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक

कभी हॉस्पिटल के पैसे नहीं थे, अब मुंबई में पांच घरों के मालिक रह चुके हैं। नेट वर्थ 15 से 20 करोड़ के बीच बताई जाती है।

कॉमेडी की दुनिया का चमकता सितारा

लाफ्टर शेफ, पति पत्नी और पंगा जैसे शोज में दमदार मौजूदगी से सुदेश लहरी आज हर घर में पहचान बन चुके हैं।

Next Story