द कॉन्ज्यूरिंग फ्रेंचाइज़ी का आखिरी पार्ट आ गया है. 1817 करोड़ के बजट में बनी इस सीरीज ने अब तक 17400 करोड़ की कमाई की है. ट्रेलर ने ही लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं.
द कॉन्ज्यूरिंग सीरीज का आखिरी पार्ट The Conjuring Last Rites का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और डर का माहौल फिर बन गया है.
ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे शैतान पेंसिलवेनिया पहुंच चुका है और वहां 8 लोगों की जिंदगी में खौफ भर चुका है.
एक महिला बुरी शक्तियों से लड़ने की कोशिश करती है जबकि बाकी लोग पीड़ितों को झूठा और पागल समझते हैं.
The Conjuring Last Rites वॉरेन कपल की आखिरी ट्रू केस फाइल पर आधारित है, जिसे माइकल चाव्स ने डायरेक्ट किया है.
The Conjuring यूनिवर्स की कुल 8 फिल्मों ने 1817 करोड़ के बजट पर 17400 करोड़ की कमाई की है, हर पार्ट रहा सुपरहिट.
The Conjuring Last Rites सिनेमाघरों में 5 सितंबर को रिलीज हो रही है. डर के दीवानों ने अभी से टिकट बुक करने की तैयारी शुरू कर दी है.