शबाना आजमी ने पहली फिल्म से ही नेशनल अवॉर्ड जीता और फिर रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाती चली गईं. जानिए किस फिल्म के लिए उन्हें कब मिला सबसे बड़ा सम्मान।
साल 1974 में आई 'अंकुर' से शबाना आजमी ने डेब्यू किया और इसी फिल्म के लिए 1975 में उन्हें मिला पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड।
महिला आत्मनिर्भरता और रिश्तों पर बनी इस दमदार फिल्म के लिए 1982 में शबाना को मिला दूसरा नेशनल अवॉर्ड।
1984 में रिलीज ‘खंडहर’ में उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया और उन्होंने तीसरा नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया।
गरीबी और सामाजिक शोषण पर बनी फिल्म 'पार' में नसीरुद्दीन शाह के साथ दमदार अभिनय के लिए मिला चौथा अवॉर्ड।
1999 में आई 'गॉडमदर' में गुजरात की लेडी गैंगस्टर का किरदार निभाकर शबाना ने जीत लिया पांचवां नेशनल अवॉर्ड।
25 साल में 5 नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स जीतने वाली शबाना आजमी ने साबित किया कि वो बॉलीवुड की सबसे पावरफुल एक्ट्रेस हैं।