रक्षाबंधन पर पाएं क्लासी लुक, तृप्ति डिमरी की साड़ी से लें इंस्पिरेशन

अगर आप रक्षाबंधन पर कुछ एलिगेंट और ट्रेंडी पहनने की सोच रही हैं, तो एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के ये साड़ी लुक्स आपको देंगे परफेक्ट फैशन आइडिया। हर लुक में है स्टाइल और सिंपल एलिगेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन।

फ्लोरल प्रिंट साड़ी से पाएं ग्रेसफुल टच

तृप्ति की फ्लोरल और लीफ प्रिंट साड़ी में लेस बॉर्डर है, जिसे उन्होंने लेयर ईयररिंग्स और बैंगल्स से स्टाइल किया है।

प्लेन ब्लैक साड़ी से पाएं स्टनिंग लुक

ब्लैक साड़ी के साथ स्ट्रैप ब्लाउज का कॉम्बो दे सिंपल लेकिन गॉर्जियस अपील। रक्षाबंधन के लिए परफेक्ट चॉइस।

सैटिन सिल्क में पर्पल ग्लैमर

पर्पल सैटिन सिल्क साड़ी और सीक्वेंस ब्लाउज में तृप्ति ने मेसी बन और मिनिमल मेकअप के साथ लुक को कूल रखा है।

फ्लोरल एंब्रॉयडरी से मिले एलिगेंस

लाइट वेट एंब्रॉयडरी साड़ी के साथ डायमंड लुक ईयररिंग्स और सिंपल मेकअप का कॉम्बिनेशन रक्षाबंधन के लिए परफेक्ट है।

ऑर्गेंजा साड़ी में पाएं सॉफ्ट फिनिश

पेस्टल ऑर्गेंजा सिल्क साड़ी और व्हाइट ब्लाउज के साथ बन हेयरस्टाइल इस लुक को बनाते हैं एलिगेंट और फेस्टिव रेडी।

चेक प्रिंट से लाएं ट्रेंडी ट्विस्ट

चेक प्रिंट साड़ी में तृप्ति का स्टाइलिश ब्लाउज लुक को ट्रेंडी बनाता है। आप भी अपनी पसंद से ब्लाउज डिजाइन ट्राय कर सकती हैं।

Next Story