The Bengal Files: विवादों में घिरे विवेक अग्निहोत्री

ट्रेलर रिलीज होते ही 'द बंगाल फाइल्स' विवादों में फंस गई। गोपाल मुखर्जी के पोते ने FIR दर्ज कराई।

ट्रेलर ने बढ़ाई गर्मी

'द बंगाल फाइल्स' का ट्रेलर आते ही विवाद शुरू हो गया। दर्शक और परिवार वाले दोनों परेशान हैं।

गोपाल मुखर्जी पर विवाद

ट्रेलर में गोपाल मुखर्जी को 'एक था कसाई' दिखाया गया, जिससे उनके परिवार ने आपत्ति जताई।

शांतनु मुखर्जी की FIR

गोपाल मुखर्जी के पोते शांतनु ने विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की और सार्वजनिक माफी की अपील की।

परिवार और इतिहास का सम्मान

शांतनु का कहना है कि उनके दादा स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण थे और दंगों को रोकने में योगदान दिया।

फिल्म मेकर्स पर सवाल

परिवार का आरोप है कि फिल्म टीम ने ऐतिहासिक तथ्यों की पुष्टि नहीं की और परिवार से संपर्क नहीं किया।

फाइल्स ट्रिलॉजी का तीसरा हिस्सा

'द बंगाल फाइल्स' तीसरी किस्त है, जो 1946 के कोलकाता हत्याकांड और नोआखली दंगों पर आधारित है।

Next Story