अनन्या पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। पिंक लहंगे में रैंप पर उतरीं एक्ट्रेस ने सबको अपना दीवाना बना दिया और फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे।
अनन्या पांडे का नया वीडियो इंस्टेंट बॉलीवुड ने शेयर किया जिसमें वह रैंप पर जलवा बिखेरती दिखीं।
एक्ट्रेस ने हैवी वर्क वाला पिंक लहंगा पहनकर, कंट्रास्ट ज्वेलरी और बन हेयरस्टाइल से लुक को पूरा किया।
अनन्या ने दुपट्टे को स्टाइलिश तरीके से ओढ़ा जिससे उनकी वॉक और भी रॉयल लगी।
वीडियो पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आए। एक फैन ने लिखा डीवा, दूसरे ने कहा बहुत क्यूट है यार।
कई यूजर्स ने लिखा कि कंगना के बाद सिर्फ अनन्या ही रैंप पर बेस्ट लगीं और उनकी वॉक कमाल की है।
वर्कफ्रंट पर अनन्या जल्द ही शंकरा, तू मेरी मैं तेरा, चांद मेरा दिल और कंट्रोल जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।