महाभारत की गांधारी को पहचानना हुआ मुश्किल, देखिए अब कैसा है लुक

टीवी सीरियल महाभारत में गांधारी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं रिया दीपसी का लुक अब पूरी तरह बदल गया है। सोशल मीडिया पर उनकी नई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

महाभारत की गांधारी

2013 में आए पौराणिक शो महाभारत में रिया दीपसी ने गांधारी का रोल निभाकर हर किसी का दिल जीत लिया था।

17 साल की उम्र में डेब्यू

रिया ने सिर्फ 17 साल की उम्र में टीवी पर डेब्यू किया और दुर्योधन की मां गांधारी का किरदार निभाया।

फिल्मों में भी आजमा चुकीं किस्मत

रिया दीपसी ने 2018 में फिल्म भागते रहो से बॉलीवुड में कदम रखा और अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया।

ओटीटी पर भी दिखाई दमखम

रिया बी सेफ और इट हैप्पन इन कैलकटा जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं और दर्शकों को खूब पसंद आईं।

पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी छाईं

आखिरी बार रिया एक पंजाबी म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं और उनका नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

अब क्या कर रही हैं रिया दीपसी

फिलहाल उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का अपडेट नहीं है, लेकिन उनके फैन्स बेसब्री से वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

Next Story