बिहार का रॉबिनहुड काली प्रसाद पांडे, जिससे प्रेरित था फिल्म प्रतिघात का विलेन

बिहार के बाहुबली नेता काली प्रसाद पांडे राजनीति और अपराध की दुनिया में बड़ा नाम रहे। कहते हैं कि 1987 की हिट फिल्म प्रतिघात का विलेन उन्हीं से प्रेरित था।

कौन थे काली प्रसाद पांडे

गोपालगंज से सांसद रहे काली प्रसाद पांडे 80-90 के दशक में बिहार की राजनीति के बड़े बाहुबली नेता माने जाते थे।

रॉबिनहुड के नाम से मशहूर

जनता उन्हें रॉबिनहुड कहती थी, क्योंकि वे अपनी पकड़ और दबदबे के साथ-साथ आम लोगों की मदद के लिए भी जाने जाते थे।

1987 की फिल्म प्रतिघात

डायरेक्टर एन. चंद्रा की फिल्म प्रतिघात को काली प्रसाद पांडे के आतंक और प्रभाव से प्रेरित बताया जाता है।

विलेन का किरदार

फिल्म में ‘काली प्रसाद’ नाम का निर्दयी विलेन दिखाया गया था, जिसे लेकर कहा जाता है कि उसका किरदार असल में काली प्रसाद पांडे पर आधारित था।

नारीवादी थी कहानी

प्रतिघात एक फेमिनिस्ट ड्रामा थी, जिसमें कॉलेज लेक्चरर अपने साथ हुए अन्याय का बदला लेकर समाज को झकझोर देती है।

हिट रही फिल्म

नाना पाटेकर और सुजाता मेहता स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और IMDb पर 7 रेटिंग पाई।

Next Story