म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक ने बिग बॉस 19 में एंट्री लेकर सबको चौंका दिया है। उनके भाई अरमान मलिक का इस पर रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
अमाल मलिक ने बिग बॉस के नए सीजन में एंट्री ली है और शुरुआत से ही मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
फैन के सवाल पर अरमान ने कहा कि वह भाई के फैसले के पक्ष में नहीं थे, लेकिन अब तो अमाल को कोई नहीं रोक सकता।
अरमान ने मजाक में लिखा कि अमाल बिग बॉस को बोर्डिंग स्कूल समझकर कुछ दिन मस्ती करके लौट आएंगे।
अरमान ने पहले भी अमाल का पोस्ट री-पोस्ट कर लिखा था जीत के आना शेर खान और उनका सपोर्ट दिखाया था।
पहले ही एपिसोड में अमाल ने बताया कि कैसे डिप्रेशन में रहते हुए उन्होंने फैमिली से दूरी बना ली थी।
माल मलिक बिग बॉस में कितना आगे जाते हैं ये देखना बाकी है, लेकिन फिलहाल उनकी मस्ती और साफगोई ने फैंस का दिल जीत लिया है।