नेशनल स्पोर्ट्स डे के मौके पर जानिए बॉलीवुड की वो फिल्में, जो मेहनत, जुनून और खेल के जज्बे को पर्दे पर जीवंत करती हैं।
फिल्म फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की जिंदगी पर आधारित है। गरीबी और मुश्किलों के बावजूद उनका जुनून दर्शकों को प्रेरित करता है।
सुशांत सिंह राजपूत ने छोटे शहर के लड़के से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बनने तक का सफर दिखाया। मेहनत और दृढ़ता की कहानी।
आमिर खान ने पहलवान पिता का किरदार निभाया, जो अपनी बेटियों को रेसलिंग सिखाकर उनके सपनों को सच करता है।
दिलजीत दोसांझ ने हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की असली कहानी पर आधारित फिल्म में उनका संघर्ष और वापसी दिखाई।
शाहरुख खान ने हॉकी टीम के कोच का रोल निभाया। फिल्म में टीमवर्क और खेल की ताकत को बखूबी दिखाया गया है।
'इकबाल' में सुन और बोल न सकने वाले लड़के के क्रिकेट सपने और 'चंदू चैंपियन' में पैरा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की कहानी पेश की गई।