बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के बीच 31 अगस्त को जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। जानिए कौनसी फिल्म ने संडे को कमाई में बाजी मारी।
जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म ने पहले संडे 10.25 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने पहले तीन दिनों में 26.75 करोड़ का कारोबार किया।
रजनीकांत की फिल्म कुली ने 18वें दिन 3 करोड़ का कलेक्शन किया। 18 दिनों में इसकी कुल कमाई 279 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ने 18वें दिन 1.50 करोड़ कमाए। फिल्म की कुल कमाई 234.55 करोड़ रुपये हुई।
दुलकर सलमान स्टारर फिल्म ने चौथे दिन 9.75 करोड़ की कमाई की। चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 24.05 करोड़ रहा।
मालविका मोहनन और मोहनलाल की फिल्म ने चौथे दिन 3.85 करोड़ कमाए। चार दिनों की कुल कमाई अब 12.60 करोड़ रुपये है।
संडे को 'परम सुंदरी' और 'लोक: चैप्टर 1' ने सबसे ज्यादा कमाई की। वॉर 2 और हृदयपूर्वम ने मध्यम प्रदर्शन किया।