मेना मसूद और एमिली शाह ने जून 2025 में टस्कनी, इटली में दो धर्मों की रस्मों के साथ शादी की।
मेना मसूद और एमिली शाह ने 2025 में टस्कनी, इटली के खूबसूरत वाइन एस्टेट में शादी की।
कपल ने पहले हिंदू रीति-रिवाज और फिर ईसाई रीति से शादी की। दोनों ने अपनी संस्कृति का सम्मान किया।
एमिली ने लाल रंग की साड़ी पहनी, जबकि मेना शेरवानी में बेहद स्टाइलिश नजर आए।
शादी में ढोल-नगाड़ों के बीच दोनों ने खूब डांस किया। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
मेना और एमिली की मुलाकात 2018 में लॉस एंजेल्स के एक आर्टिस्ट-डेटिंग ऐप पर हुई थी। एक साल बाद रिश्ता आगे बढ़ा।
साल 2023 में दोनों ने सगाई की थी। चार साल डेट करने के बाद उन्होंने अपने सपनों की शादी की।