Vash Level 2 ने 6 दिन में वसूल लिया अपना बजट

जहां वॉर 2 और कुली जैसी फिल्में 19 दिन में भी बजट वसूल नहीं कर पाईं, वहीं 'वश लेवल 2' ने 6 दिन में कमाल कर दिया।

हॉरर फिल्म का धमाका

जानकी बोदीवाला स्टारर 'वश लेवल 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी दमदार शुरुआत की। हिंदी बेल्ट में भी इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।

रिलीज़ और शुरुआती कलेक्शन

फिल्म 27 अगस्त को रिलीज़ हुई और पहले दिन 1.3 करोड़ की कमाई की। दूसरे और तीसरे दिन लगातार 90 लाख की कमाई रही।

बढ़ता ग्रोथ

चौथे दिन फिल्म ने 1.7 करोड़ और पांचवें दिन 2.2 करोड़ कमाए, दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता गया।

छठे दिन की कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक छठे दिन 'वश लेवल 2' ने 59 लाख रुपये कमाए और 6 दिन में कुल कमाई 7.59 करोड़ पहुंच गई।

प्रीक्वल से 140% ज्यादा

पहली किस्त 'वश' ने 2.95 करोड़ कमाए थे। दूसरी फिल्म ने सिर्फ 6 दिनों में अपनी प्रीक्वल से 140% अधिक कमाई की।

बजट वसूलने में सफल

7 से 8 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने रिलीज के 6 दिन में ही अपने लागत वसूल कर ली और बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया।

Next Story