हीरो नंबर 1 का नटखट रिंकू अब कहां है?

ओमकार कपूर ने बचपन में शाहरुख, सलमान और आमिर के साथ काम कर खूब तारीफ पाई, लेकिन बड़े होकर स्टारडम नहीं मिला।

चाइल्ड स्टार से पहचान

ओमकार कपूर ने 6 साल की उम्र में ही 'मासूम' और कई बड़ी फिल्मों में काम कर लोकप्रियता हासिल की।

सुपरस्टार्स के संग काम

उन्होंने शाहरुख की 'चाहत', सलमान की 'जुड़वा' और आमिर की 'मेला' जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाए।

हीरो बनने का सफर

बचपन की सफलता के बावजूद ओमकार को बतौर लीड एक्टर वह पहचान नहीं मिली जिसकी उम्मीद थी।

डिजिटल और टीवी में प्रयास

ओमकार कई वेब सीरीज और टीवी शो में नजर आए, जैसे कौशिकी, भूतपूर्व और आंगन-अपनों का।

अब भी एक्टिव

38 साल के ओमकार कपूर अब भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और जल्द ही 'प्रोजेक्ट लव' में नजर आएंगे।

शादी नहीं, करियर पर फोकस

ओमकार ने अभी तक शादी नहीं की है और अपने करियर को पूरी तरह प्राथमिकता दे रहे हैं।

Next Story