साउथ अफ्रीका T20 लीग के चौथे संस्करण का ऑक्शन 9 सितंबर को होने जा रहा है। 6 टीमें अपनी फाइनल टीम चुनेंगी।
SA20 लीग का चौथा संस्करण 26 दिसंबर से शुरू होगा। ऑक्शन 9 सितंबर को भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे लाइव स्ट्रीम होगा।
ऑक्शन में 541 प्लेयर्स हैं, जिनमें 300 साउथ अफ्रीका और 241 विदेशी प्लेयर्स शामिल होंगे।
इस बार ऑक्शन में एक भी भारतीय प्लेयर शामिल नहीं है। सभी टीमें विदेशी और स्थानीय साउथ अफ्रीकन खिलाड़ियों पर ध्यान देंगी।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप और टेस्ट विजेता खिलाड़ियों के अलावा शाकिब अल हसन, जेम्स एंडरसन और मोईन अली भी ऑक्शन में शामिल हैं।
6 टीमों में प्रत्येक टीम अधिकतम 19 प्लेयर्स रख सकती है, जिसमें कम से कम 9 साउथ अफ्रीकन और 7 अंतर्राष्ट्रीय प्लेयर होने चाहिए।
ऑक्शन की लाइव स्ट्रीम जियोहॉटस्टार और SA20 यूट्यूब चैनल पर देखी जा सकती है, शुरूआत शाम 5 बजे।