तान्या मित्तल का घर 7 स्टार होटल से भी बड़ा? सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा

बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल ने अपने घर को 7 स्टार होटल बताया। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

तान्या मित्तल ने किया बड़ा दावा

बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल ने अपने घर को स्वर्ग जैसी जगह बताया और कहा कि 7 स्टार होटल इसके सामने फीका है।

नीलम से शेयर किया घर का राज़

तान्या ने नीलम से कहा कि उनके घर का हर फ्लोर उनके कपड़ों के लिए 2500 स्क्वायर फीट में है और हर फ्लोर पर नौकर और ड्राइवर रहते हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं

लोगों ने उनके बयान पर मजेदार कमेंट्स किए। किसी ने कहा एंटीलिया भी इसके सामने फेल है।

मॉल या शोरूम?

एक यूज़र ने मजाक उड़ाते हुए लिखा कि तान्या का घर मॉल जैसा लगता है, वहीं कई लोग घर का टूर देखने के लिए उत्सुक हैं।

पहले भी किया था लाइफस्टाइल फ्लान्ट

तान्या पहले भी अपने बॉडीगार्ड, कारों के काफिले और सुरक्षा टीम के बारे में दावा कर चुकी हैं।

कुंभ में बचाई जानें

तान्या ने बताया कि कुंभ की भगदड़ में उन्होंने और उनकी टीम ने 100 से ज्यादा लोगों की जान बचाई थी।

Next Story