फिल्मी सितारे सिर्फ स्क्रीन पर ही नहीं, बल्कि अपने रेस्टोरेंट्स से भी मोटी कमाई करते हैं। जानते हैं कौन-कौन शामिल हैं।
शिल्पा शेट्टी का मशहूर रेस्टोरेंट बैस्टियन अब 60 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप के बाद बंद होने जा रहा है।
धर्मेंद्र के रेस्टोरेंट्स में देसी और नॉर्थ इंडियन वर्जिटेरियन फूड मिलता है। मुरथल का गरम धरम ढाबा बेहद पॉपुलर है।
मुंबई में सुनील शेट्टी का नया रेस्टोरेंट लिटिल इटली काफी सफल है और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में उनकी मजबूत पकड़ है।
आशा भोसले की रेस्टोरेंट चेन दुबई, यूके, कतर, बहरीन और कुवैत में फैली हुई है, जहां इंडियन फूड को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ परोसा जाता है।
दिल्ली NCR में सनी लियोनी ने चिका-लोखा नाम से अपना रेस्टोरेंट और बार खोला है, जो फैमिली और फ्रेंड्स के लिए पर्फेक्ट है।
बॉलीवुड रैपर बादशाह एरोसिटी में ड्रैगनफ्लाई रेस्टोरेंट के को-ओनर हैं, जहां परिवार और दोस्तों के साथ शानदार समय बिताया जा सकता है।