साउथ सिनेमा ने बनाया है LCU यानी लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स, जहां हर फिल्म हिट होती है और सुपरस्टार्स एक ही कहानी से जुड़े नजर आते हैं।
लोकेश कनगराज का क्रिएशन LCU साउथ का अपना फिल्म यूनिवर्स है, जैसे हॉलीवुड में MCU और DCU।
कैथी (2019) ने 74.76 करोड़, विक्रम (2022) ने 247.32 करोड़ और लियो (2023) ने 341.04 करोड़ की कमाई की।
थलापति विजय की लियो LCU की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।
LCU की हर फिल्म किसी न किसी तरीके से एक-दूसरे से जुड़ी होती है, जिससे ये यूनिवर्स और भी दमदार बनता है।
LCU की फिल्मों में एक्शन और एंटरटेनमेंट के साथ-साथ समाज को जोड़ने वाला मैसेज भी रहता है।