बॉलीवुड में स्टार बने और फिर गायब – 5 सितारों की रहस्यमयी कहानी

बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे रहे जो सुपरहिट फिल्में देने के बाद अचानक गायब हो गए। कोई 20 साल से लापता है तो कोई 30 साल से। जानिए इन 5 स्टार्स की रहस्यमयी कहानियां।

जैस्मिन धुन्ना – वीराना की रहस्यमयी हिरोइन

1988 की ‘वीराना’ से पॉपुलर हुईं जैस्मिन अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने धमकियों के चलते देश छोड़ दिया।

राज किरण – हिट फिल्मों के बाद गायब

‘बसेरा’ और ‘अर्थ’ जैसी हिट फिल्मों के बाद राज किरण डिप्रेशन में चले गए और 2000 के बाद से पूरी तरह लापता हैं। परिवार भी अब तक उनकी तलाश में है।

विशाल ठक्कर – फिल्म देखने गए और लौटे नहीं

‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ फेम विशाल ठक्कर 2016 में लापता हो गए। घरवालों को उनका आखिरी मैसेज मिला लेकिन 9 साल बाद भी कोई खबर नहीं।

काजल किरण – ऋषि कपूर की को-स्टार

‘हम किसी से कम नहीं’ की हिरोइन काजल किरण 1997 के बाद से पूरी तरह गायब हैं। ऋषि कपूर ने भी 2016 में उनकी खोजबीन की थी।

मालिनी शर्मा – ‘राज’ की भूत बनकर छा गईं

‘राज’ फिल्म में भूत का रोल करने वाली मालिनी शर्मा हिट डेब्यू के बाद इंडस्ट्री छोड़कर कहीं गायब हो गईं।

गायब सितारे, अनसुलझी कहानियां

इन पांचों स्टार्स के अचानक गायब होने के कारण रहस्य बने हुए हैं। फैंस आज भी इनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

Next Story