शाहरुख खान ने सलमान खान की वजह से एक बड़ा फैसला लिया था। 22 साल बाद उन्होंने इस फैसले को लेकर अपना पछतावा जताया है। जानिए क्या थी पूरी कहानी।
शाहरुख खान और सलमान खान की दोस्ती 90 के दशक से चली आ रही है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब इस रिश्ते में खटास आ गई थी।
शाहरुख ने सलमान के चलते अपनी फिल्म की हीरोइन को बदलने का बड़ा फैसला लिया था, जिसने सबको चौंका दिया था।
2003 की फिल्म चलते चलते में ऐश्वर्या राय को कास्ट किया गया था, लेकिन शूटिंग के दौरान उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया।
सलमान खान के सेट पर आकर हंगामे और शूटिंग में देरी के कारण मेकर्स ने भविष्य की परेशानियों से बचने के लिए ऐश्वर्या को रिप्लेस कर दिया।
ऐश्वर्या के हटने के बाद मेकर्स ने तुरंत रानी मुखर्जी को लीड रोल में कास्ट किया और फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू हुई।
शाहरुख ने इंटरव्यू में कहा कि ऐश्वर्या उनकी करीबी दोस्त थीं और उन्हें हटाना दुखद था। उन्होंने इस फैसले पर आज भी अफसोस जताया।