MrBeast सिर्फ यूट्यूब के सबसे बड़े स्टार नहीं, बल्कि सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कंटेंट क्रिएटर भी हैं। जानिए कैसे 5 मिनट की वीडियो से करोड़ों कमाते हैं।
जिमी डोनाल्डसन उर्फ MrBeast दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर हैं, जिनके चैनल पर 280 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।
2012 में छोटे व्लॉग और गेमिंग वीडियो से शुरुआत करने वाले MrBeast ने बड़े चैलेंज और स्टंट से खुद को अलग बनाया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, MrBeast हर वीडियो से 5 से 10 करोड़ रुपये तक कमा लेते हैं। सिर्फ 5 मिनट की वीडियो से भी लाखों की कमाई हो जाती है।
उनकी कमाई विज्ञापनों, स्पॉन्सरशिप, ब्रांड डील्स और मर्चेंडाइज सेल्स से आती है। यूट्यूब एड रेवेन्यू सबसे बड़ा हिस्सा है।
MrBeast अपने वीडियो में महंगी गाड़ियां बांटते हैं, गिवअवे करते हैं और अनोखे सेट्स बनाने में लाखों डॉलर खर्च करते हैं।
MrBeast ने गरीबों की मदद, स्कूल बनवाने और पेड़ लगाने जैसे कामों से लाखों लोगों की जिंदगी बदली है।