सलमा आगा: सुपरस्टार से तन्हा जिंदगी तक का सफर

80 के दशक की हिट एक्ट्रेस सलमा आगा ने फिल्मों में सफलता पाई लेकिन निजी जिंदगी में बार-बार नाकामी मिली। चार प्यार और तीन शादियों के बाद भी वो आज अकेली हैं।

निकाह से मिली शोहरत

सलमा आगा ने फिल्म निकाह से रातोंरात स्टारडम हासिल किया और गाने दिल के अरमां आंसुओं में बह गए ने उन्हें घर-घर मशहूर कर दिया।

गायिकी में भी कमाल

सलमा सिर्फ एक्ट्रेस नहीं, बल्कि शानदार सिंगर भी रहीं। उन्होंने कई हिट गाने गाए और हिंदी व पाकिस्तानी फिल्मों में काम किया।

कपूर खानदान से रिश्ता

सलमा की मां ने राज कपूर के मामा जुगल किशोर मेहरा से शादी की थी। इस वजह से सलमा का कपूर परिवार से भी कनेक्शन रहा।

चार प्यार, तीन शादियां

सलमा ने चार बार प्यार किया और तीन बार शादी की, लेकिन हर बार रिश्ता टूट गया और उन्हें सिर्फ तन्हाई मिली।

रिश्तों में इनसिक्योरिटी

सलमा की शादी पाकिस्तानी एक्टर जावेद शेख और बाद में रहमत खान से हुई। इनसिक्योरिटी और मतभेद की वजह से दोनों रिश्ते टूट गए।

आज की सलमा आगा

तीन शादियों और चार प्यार के बाद सलमा आगा अब 68 साल की उम्र में अकेली जिंदगी जी रही हैं और फिल्मों से दूर हैं।

Next Story