साउथ और बॉलीवुड की स्टार श्रुति हासन के साथ साल 2012 में एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। एक शख्स उनके घर में घुस आया और हमला करने की कोशिश की। जानिए पूरी कहानी।
कमल हासन और सारिका की बेटी श्रुति हासन साउथ और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में बड़ा नाम हैं।
मुंबई स्थित घर में एक अजनबी शख्स घुस आया और श्रुति पर हमला करने की कोशिश की।
यह शख्स कई दिनों से श्रुति का पीछा कर रहा था और आखिरकार उनके घर पहुंच गया।
दरवाजा खुलते ही शख्स ने श्रुति से बहस की और उनकी गर्दन पकड़ ली।
श्रुति ने जोर से दरवाजा शख्स के हाथ पर मारा और उसे बाहर धकेलकर जान बचाई।
घटना के बाद श्रुति ने पुलिस में शिकायत की और अपने काम पर फोकस बनाए रखा।