एशिया कप 2025 में अभिषेक शर्मा का बल्ला आग उगल रहा है। 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ 1000+ रन बनाकर उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो दुनिया में किसी और के नाम नहीं है।
अभिषेक शर्मा ने T20 क्रिकेट में 137 बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए 200+ स्ट्राइक रेट से 1000+ रन बनाए हैं।
2024 से अब तक अभिषेक शर्मा 1900 से ज्यादा रन बना चुके हैं और हर बार गेंदबाजों पर दबाव बनाया है।
यूएई के खिलाफ 16 गेंदों में 30 रन और पाकिस्तान के खिलाफ 13 गेंदों में 31 रन, स्ट्राइक रेट 238.46।
सिर्फ दो मैचों में 6 चौके और 5 छक्के जड़कर अभिषेक शर्मा टॉप हिटर्स की लिस्ट में शामिल हो गए।
उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने भारत को यूएई और पाकिस्तान पर एकतरफा जीत दिलाई।
तेज शुरुआत, पावरप्ले में रन बरसाना और बड़े शॉट्स अभिषेक शर्मा को अगले स्तर के बल्लेबाज बना रहे हैं।