बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू अपने अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में हैं। कुनिका सदानंद और मीनाक्षी शेषाद्रि से जुड़ी खबरों पर सानू ने तोड़ी चुप्पी।
एक्ट्रेस कुनिका ने बिग बॉस 19 में बताया कि वो सालों तक सानू के साथ लिवइन में रही थीं।
खबरें आई थीं कि कुमार सानू शादीशुदा होने के बावजूद मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ रिश्ते में थे।
सिद्धार्थ कन्नन के इंटरव्यू में कुमार सानू ने इन अफवाहों को केवल अटकलें बताया और खारिज कर दिया।
कुमार सानू ने सलोनी भट्टाचार्य से 23 साल से शादीशुदा जीवन बिताया है और दोनों काफी खुश हैं।
सिंगर ने बताया कि उनकी पहली शादी के टूटने में मीनाक्षी शेषाद्रि का कोई हाथ नहीं था।
सानू ने कुनिका को धोखा देने की खबरों को नकारा, लेकिन माना कि उनके साथ लिवइन में समय बिताया था।