डाइट में शामिल करें ये 5 यूनिक सलाद, टेस्ट और पोषण दोनों मिलेगा

खीरा-टमाटर वाला सलाद अब पुराना हो चुका है। जानिए 5 ऐसे यूनिक सलाद जो आपके डाइट में स्वाद, पोषण और नया ट्विस्ट जोड़ देंगे।

मेडिटेरेनियन सलाद

चना, ताजे सब्जियां और ऑलिव ऑयल से बना ये सलाद प्रोटीन और पोषण से भरपूर है। स्वाद में भी लाजवाब।

नटी ग्रीन सलाद

हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर और पेकन नट्स के साथ ये सलाद फाइबर, प्रोटीन और विटामिन्स का बढ़िया स्रोत है।

सिंपल इटालियन सलाद

चेरी टमाटर, पार्मेसन चीज और ऑलिव के साथ तैयार ये लो-कैलोरी सलाद पेट को लंबे समय तक भरा रखता है।

ग्रीक सलाद

खीरा, प्याज और ऑलिव के साथ ऑरिगेनो और विनेगर की सीजनिंग वाला ये सलाद तीन दिन तक स्टोर भी किया जा सकता है।

योगर्ट कुकुंबर सलाद

गर्मियों के लिए बेस्ट, खीरा और दही से बना ये सलाद शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ स्वाद भी बढ़ाता है।

सलाद में ट्विस्ट लाएं

इन 5 यूनिक सलाद को अपनी डाइट में शामिल कर आप वजन नियंत्रित रखते हुए स्वाद और पोषण का मज़ा ले सकते हैं।

Next Story