अमेज़न प्राइम के शो राइज एंड फॉल में अरबाज पटेल ने अर्जुन बिजलानी के किरदार पर सवाल उठाए। आइए जानें कौन हैं अरबाज और क्यों चर्चा में हैं।
शो में कंटेस्टेंट्स के बीच टफ फाइट और बहस देखने को मिल रही है। अरबाज और अर्जुन बिजलानी अक्सर एक-दूसरे पर अटैक करते नजर आते हैं।
अर्जुन के पेंटहाउस में आने और दोस्त आहान से गले मिलने पर अरबाज ने कहा, हर किसी से चिपकता है।
अरबाज पटेल मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। उन्होंने रियलिटी शो राइज एंड फॉल से टीवी की दुनिया में पहचान बनाई।
अरबाज इससे पहले Splitsvilla और बिग बॉस मराठी 5 जैसे रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं।
उनका नाम बिग बॉस फेम निक्की तंबोली के साथ जुड़ा। अफवाहों के बावजूद दोनों ने सगाई की खबर को खारिज किया।
अर्जुन पर कमेंट और अपनी रियलिटी शो पहचान के चलते अरबाज पटेल दर्शकों के बीच लगातार सुर्खियों में हैं।