ऑरमैक्स मीडिया ने अगस्त 2025 की टॉप 10 फैन फेवरेट एक्ट्रेसेस की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार साउथ की एक्ट्रेसेस ने बॉलीवुड स्टार्स को पीछे छोड़ दिया।
अगस्त 2025 की टॉप 10 एक्ट्रेसेस की लिस्ट में साउथ की हीरोइनों ने बाजी मार ली है। आलिया और दीपिका भी पीछे रह गईं।
सामंथा रुथ प्रभु लगातार इस लिस्ट में नंबर वन बनी हुई हैं। फैंस के बीच उनकी पॉपुलैरिटी सबसे ज्यादा है।
आलिया भट्ट दूसरे नंबर पर रहीं। काजल अग्रवाल ने दीपिका को पीछे कर तीसरी पोज़िशन हासिल की।
तृषा कृष्णन चौथे और दीपिका पादुकोण पांचवें नंबर पर रहीं। इस बार बॉलीवुड को कड़ी टक्कर मिली है।
नयनतारा छठवें, रश्मिका मंदाना सातवें और साई पल्लवी आठवें नंबर पर रहीं। रश्मिका ने साई पल्लवी को पीछे कर दिया।
कियारा आडवाणी नौवें और श्रीलीला दसवें नंबर पर हैं। तमन्ना भाटिया इस बार टॉप 10 से बाहर हो गई हैं।