Rise And Fall में आदित्य नारायण और कीकू शारदा की बहस – आने वाला है हाई वोल्टेज ड्रामा

अशनीर ग्रोवर के शो ‘राइज एंड फॉल’ में आदित्य नारायण और कीकू शारदा के बीच गरमा–गर्मी बढ़ी। अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को देखने मिलेगा जोरदार ड्रामा।

शो में बढ़ा टेंशन

नए प्रोमो में आदित्य नारायण और कीकू शारदा के बीच जबरदस्त बहस दिखाई गई, जिसने फैंस को हैरान कर दिया।

कीकू का तिकड़ी पर आरोप

कीकू शारदा ने कहा कि बेसमेंट में एक तिकड़ी माहौल खराब कर रही है। इसमें आदित्य नारायण, अरबाज पटेल और धनश्री वर्मा का नाम लिया।

आदित्य का पलटवार

आदित्य नारायण ने कीकू के कमेंट को बदतमीजी बताया और उनके चुटकुलों पर तंज कसते हुए कहा कि आधे व्यंग्यात्मक होते हैं।

कीकू की कड़ी प्रतिक्रिया

कीकू शारदा ने कहा कि आदित्य उनके 25 साल के करियर पर आ रहे हैं जबकि वे खुद उनके प्रोफेशन पर नहीं गए।

आने वाला है हाई वोल्टेज ड्रामा

प्रोमो से साफ है कि अगले एपिसोड में दोनों कंटेस्टेंट के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी।

शो का फॉर्मेट और स्ट्रीमिंग

शो में कंटेस्टेंट्स को रूलर्स और वर्कर्स में बांटा गया है। यह एमएक्स प्लेयर पर दोपहर 12 बजे और सोनी टीवी पर रात 10:30 बजे आता है।

Next Story