जानिए करीना कपूर के वर्कआउट और डाइट सीक्रेट, जिनकी वजह से वह 45 साल की उम्र में भी फिट, यंग और ग्लैमरस दिखती हैं।
करीना कपूर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी मशहूर हैं। उनकी हेल्थ और ग्लो उनकी लाइफस्टाइल की देन है।
करीना रोज योग या एक्सरसाइज करती हैं। इससे वजन मैनेज, एनर्जी लेवल और मूड सही रहता है।
करीना ने सोशल मीडिया पर चक्रासन करते हुए तस्वीर शेयर की। यह आसन शरीर को फ्लेक्सिबल और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
वर्कआउट करने से नींद अच्छी आती है, पाचन बेहतर होता है और मानसिक स्वास्थ्य भी मजबूत रहता है।
करीना खिचड़ी, सूप और दलिया पसंद करती हैं। उनका कहना है घर का खाना फिटनेस और हेल्थ दोनों के लिए बेहतर है।
करीना हफ्ते में कई बार घी के साथ खिचड़ी खाती हैं। यह पचने में आसान है और वेट मैनेजमेंट में मदद करता है।